फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आवारा पशु के आगे आने से बाइक सवार की मौत

आवारा पशु के आगे आने से बाइक सवार की मौत

Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
आवारा पशु के आगे आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। डबवाली निवासी एक नाबालिग युवती ने गांव रूपाणा, मुक्तसर पंजाब के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने महिला थाना सिरसा में मामले संबंधी शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में डबवाली निवासी नाबालिग युवती ने बताया कि उसकी जिला मुक्तसर के गांव रूपाणा में रिश्तेदारी है। वह कुछ समय पूर्व रहकर आई थी। वहीं पड़ोस में ही जगनंदन नाम का युवक, जोकि सेना में भर्ती है रहता था। उसके किसी रिश्तेदार ने जगनंदन को उसका मोबाइल नंबर दे दिया। मोबाइल नंबर देने के बाद जगनंदन उससे रोजाना बात करता था। जगनंदन उसे शादी करने का झांसा देकर 9 अगस्त से 11 अगस्त तक घुमाने के लिए अमृतसर ले गया। जहां एक निजी होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। 11 अगस्त की सायं को वह उसे वापस गांव छोड़ गया। जब उसने शादी की बात जगनंदन से दोहराई तो वह शादी करने से मुकर गया। उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाना सिरसा पहुंचे। महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि डबवाली की नाबालिग युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


आवारा पशु के आगे आने से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। रानियां रोड पर देर रात्रि आवारा पशु के आगे आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गांव नीमला निवासी करीब 50 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र मुंशीराम, जोकि मजदूरी करता था। सोमवार को वह किसी काम से सिरसा आया हुआ था। देर सायं वह बाइक पर सिरसा से गांव वापस लौट रहा था। रानियां रोड पर कुटिया से कुछ आगे जाने पर बाइक के आगे अचानक आवारा पशु आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर चोटें लगने के कारण महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाकर परिजनों को घटना बारे सूचित किया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed