फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अदालत से पेशी भुगतकर लौट रहे कार सवार पांच लोगों पर तेजधार हथियारों हमला,

अदालत से पेशी भुगतकर लौट रहे कार सवार पांच लोगों पर तेजधार हथियारों हमला,

Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
अदालत से पेशी भुगतकर लौट रहे कार सवार पांच लोगों पर तेजधार हथियारों हमला,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
क्षेत्र के गांव जंडवाला जटान में आठ माह पूर्व हुए खूनी संघर्ष मामले में कोर्ट से लौट रहे पांच लोगों पर 15 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल पांचों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया है।
घायल जसवंत सिंह और गुरजीत सिंह ने बताया कि आठ माह पूर्व हुए लड़ाई-झगड़े मामले में वे डबवाली कोर्ट में तारीख भुगताकर कार से वापस आ रहे थे। आरोप है कि गांव खुईयां मलकाना के निकट दो तीन गाड़ियों में सवार करीब 12-15 लोगों ने अपनी गाड़ी आगे अड़ाकर उनकी कार को रोक लिया। घायलों के अनुसार इससे पहले कि वे बाहर निकल पाते उक्त लोगोें ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपी तलवार, लाठी, गंडासे और पिस्तौल से लैस थे। बीच सड़क हुए इस खूनी संघर्ष को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस हमले में कार चालक जोगिंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, जसवंत सिंह, गुरजीत सिंह और बिंद्र सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है। हमले की सूचना पाकर घायल पक्ष की ओर से काफी संख्या लोग अस्पताल में पहुंच गए तो वहीं थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का आरोप है कि सरपंच मंगल सिंह उसके भाई सरदूल सिंह, पिता जगसीर सिंह के अलावा सोहन सिंह, गुरमीत सिंह, बलकरण सिंह, हरप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह के अलावा अन्य 15-20 लोगों ने रंजिश के चलते उन पर हमला किया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने घटनास्थल पर हवाई फायर भी किया। इस हमले में जोगिंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं हैं।

आरोपी पक्ष के युवक के पैर में लगी गोली
उधर, आरोपी पक्ष से भी एक युवक को पैर में गोली लगने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी जगसीर सिंह के अनुसार सरदूल सिंह और हरप्रीत सिंह की कोर्ट में आठ माह पूर्व हुए हमले मामले में आरोपी जोगिंद्र सिंह, साहब सिंह आदि सात लोगों के खिलाफ गवाही थी, जिसके चलते हरप्रीत और सरदूल कोर्ट में गए हुए थे, जिसके बाद उसे हमले की सूचना मिली। जगसीर सिंह के अनुसार उसका बेटा सरपंच मंगल सिंह घटना के समय ओढां के बीडीपीओ कार्यालय में था जबकि वह स्वयं अपने घर पर था। उक्त लोग उसक ा और उसके बेटे मंगल सिंह का नाम रंजिशवश बेवजह लिखवा रहे हैं। आरोप है कि जोगिंद्र, गुरदेव, बिंद्र, गुरजीत आदि के पास हथियार थे। जिन्होंने सरदूल के पैर में गोली मारी है।

आठ माह पूर्व हुआ था खूनी संघर्ष
दोनों पक्षों में करीब आठ माह पूर्व गांव में जोहड़ के पानी को लेकर पनपे विवाद में कुछ लोगों ने ग्राम सरपंच मंगल सिंह और हरप्रीत पर हमला बोलकर घायल कर दिया था। इस मामले में मंगल सिंह को गंभीर चोटें आईं थीं, जिसमें पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी इस समय जमानत में बाहर है। बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद दोनों पक्षों में काफी समय से तनातनी का माहौल चल रहा था। बुधवार को उक्त मामले में आरोपी पक्ष के लोगों की डबवाली न्यायालय में तारीख थी।


रंजिश क ा मामला है
ये मामला दोनों पक्षों की आपसी पुरानी रंजिश क ा है। हमले का क्षेत्र सदर डबवाली का है। इसलिए इस मामले की सूचना डबवाली पुलिस को दे दी गई है। मामले में जो भी कार्रवाई है वो डबवाली पुलिस ही करेगी। सूचना पाकर ओढां पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घटना का जायजा लिया था।
-जगदीश जोशी, एसएचओ ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed