{"_id":"5bff005cbdec22417317621b","slug":"181543438428-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से हजारों का बिजली का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम से हजारों का बिजली का सामान चोरी
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदाम से हजारों का बिजली का सामान चोरी
बिजली निगम के ठेकेदार ने गांव ठोबरियां में बने पंचायत घर में सामान रखने के लिए बनाया था गोदाम
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। गांव ठोबरियां के पंचायत घर में बने गोदाम से चोर 7 अक्तूबर को बिजली ठेकेदार का रखा हुआ हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार शाम को ठेकेदार को सामान चोरी होने के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तथ्य जुटाकर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 6 ऐलनाबाद निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वह बिजली निगम ऐलनाबाद में सब ठेकेदार है। उसने बताया कि वह दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत गांवों में कार्य कर रहे हैं। गांव ठोबरियां में बने पंचायत घर में सामान रखने के लिए गोदाम बनाया हुआ था। गोदाम में करीब 95 हजार रुपये का सामान पड़ा था। कई दिनों से काम बंद था। इसलिए वे गोदाम में नहीं गए। पंचायत घर में लगे सीसीटीवी के मुताबिक 7 अक्तूबर की रात को चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर रखे 100 फेस चैनल, 100 वी क्रांस, 50 टाप स्टे वायर, जिनका कुल वजन 42 क्विंटल है, चोरी कर ले गए। मंगलवार को सामान की जरूरत पड़ने पर जब वे गोदाम में गए तो गोदाम के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। उन्होंने पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की। जांच अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सांय को चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।