फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जमीनी विवाद के चलते दो चचरे भाईयों ने की 37 वर्षीय युवक की हत्या, दोनों फरार

जमीनी विवाद के चलते दो चचरे भाईयों ने की 37 वर्षीय युवक की हत्या, दोनों फरार

Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते दो चचरे भाईयों ने की 37 वर्षीय युवक की हत्या, दोनों फरार
ऐलनाबाद। नजदीकी गांव ममेरां खुर्द में जमीनी विवाद के चलते दो चचेरे भाईयों ने 37 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान हरदीप के रूप में हुई है। उसके शरीर पर डंडों से पिटाई के निशान भी हैं।
विज्ञापन

हरदीप सिंह अभी तक कुंवारा था। वह अपनी मां बलविंदर कौर के साथ अपने नानके राजस्थान के गांव बग्गूवाली में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीश कुमार व थाना प्रभारी साधु राम पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की माता के बयान के आधार पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनके अनुसार दोनों आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हरदीप की मां बलविंदर कौर ने बताया कि ममेरां खुर्द में उनकी पुश्तैनी जमीन है। काफी लंबे समय से वे लोग राजस्थान के गांव बग्गूवाली में हरदीप के मामा के पास रह रहे थे। करीब 7-8 दिन पहले ही हरदीप अपने गांव ममेरां आया था। सोमवार पूरा दिन बेटे ने जब उनका फोन नहीं उठाया तो उन्होंने नौहर राजस्थान में रहने वाले अपने जमाई को पता करने के लिए ममेरां भेजा। जब उनके जमाई ने प्रात:काल गांव मुमेरा खुर्द में आ कर देखा तो हरदीप सिंह का शव घर पर ही चारपाई पर पड़ा था। उसने इसकी सूचना उनको दी तो वह अपने भाई को साथ लेकर तुरंत मौके पर पहुंची। उसने हरदीप के चचेरे भाई अमरीक सिंह और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा पर जमीन के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव में उनकी अढ़ाई एकड़ खेती योग्य भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां के बयान के आधार पर दोनों चचेरे भाईयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। मृतक की मां ने हत्या के पीछे दो वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद को बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेज दिया है।
- साधु राम, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed