फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शहर में थम नहीं रही चोरी की घटनाएं:

शहर में थम नहीं रही चोरी की घटनाएं:

Fri, 24 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शहर में थम नहीं रही चोरी की घटनाएं:
रिश्तेदारी में गया हुआ था परिवार, चोरों ने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

सिरसा। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात को चोरों ने मोहता गार्डन स्थित एक मकान में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और हजारों की नकदी चोरी कर ली घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। वीरवार सुबह पड़ोस के लोगों ने गेट का ताला टूटा हुआ देख मकान में रहने वाले सतबीर को इसकी सूचना दी। सतबीर घर पहुंचा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से स्वर्ण जेवरात व नकदी नदारद मिली। घटना की सूचना मिलने पर कीर्ति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
गांव बकरियांवाली निवासी सतबीर पुत्र शंकरलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बेगू रोड स्थित मोहता गार्डन में परिवार सहित किराए के मकान में रहता है। बुधवार रात वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया हुआ था। इस दौरान चोर मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे 70 हजार रुपये व 10 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोस के लोगों ने मकान के ताले टूटे देखकर उसे इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो उसे करीब तीन लाख रुपये के गहने गायब मिले। सूचना मिलने पर कीर्ति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि चोरों का कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन

वहीं, गांव माधोसिंघाना में भी चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाकर यहां से सोने के जेवरात व पांच हजार रुपये की नगदी चुरा ली। पुलिस को दी शिकायत में गांव माधोसिंघाना निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि बुधवार रात को उनका परिवार रोजाना की भांति बरामदे में सोया हुआ था । देर रात चोरों ने मकान में दस्तक दी। चोरों ने कमरे में पड़ी अलमारी का ताला तोड़कर पांच हजार की नगदी व छह तोले सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया। सुबह जब वे उठे तो चोरी का पता चला। कमरे का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। श्रवण का कहना है कि परिवार मकान के बरामदे में सोया हुआ था। पंखे की आवाज में उन्हें चोरों की दस्तक पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कोर्ट कॉलोनी में हुई थी चोरी
18 अगस्त को शहर की कोर्ट कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवरात चुराए थे। अभी तक पुलिस इस मामले में चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। कोर्ट कॉलोनी निवासी शंकर लाल 14 अगस्त को सह परिवार गंगानगर रिश्तेदारी में चला गया था। 18 अगस्त को परिवार वापस लौटा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा और अलमारी खुली थी। अलमारी में से करीब साढ़े छह तोले स्वर्ण जेवरात व 50 हजार रुपये की नगदी नदारद मिली। इसके बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी की वीडियो फुटेज देखी तो पता लगा कि 16 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक मकान के समक्ष खड़े दिखाई दिए। इनके पास बड़ा पेचकस था। वीडियो देखने के बाद मकान मालिक शंकर लाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed