{"_id":"593ee6491126f4156b8b4626","slug":"171497294409-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमींनी विवाद को लेकर दो गुटों में टकराव के बीच हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमींनी विवाद को लेकर दो गुटों में टकराव के बीच हवाई फायरिंग
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में टकराव के बीच हवाई फायरिंग
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग करने वालों को दबोचा, नौ लोगों के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
गांव डिंग में मेहूवाला रोड पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान एक शख्स ने पिस्तौल से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। टकराव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। लोगों का पीछा करते हुए पुलिस ने हवा में फायरिंग कर रहे शख्स को दबोच लिया। पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद कर इस मामले में डिंग थाना पुलिस ने नौ लोगोें के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मंडी डिंग निवासी मोहन लाल व रमेश कुमार के बीच मेहूवाला रोड पर स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों गुटों के सैकड़ों लोग लाठियां, तेजधार हथियार बंदूक लेकर जमीन पर कब्जे को लेकर आ पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच टकराव हो गया। इसी बीच पुलिस को टकराव की सूचना मिल गई। डिंग थाने से पुलिस फोर्स मेहूवाला रोड के लिए रवाना हो गई। आपस में झगड़ रहे लोगोें के बीच एक शख्स ने बंदूक से हवा में गोलियां चलानी शुरू दीं। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हेें देखकर दोनों गुटों के लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग करने वाले शख्स को दबोच लिया। उसकी पहचान रमेश कुमार निवासी डिंग के रूप में हुई। भाग रहे लोगों का पुलिस ने दूर तक पीछा करके रवि कुमार, विनोद कुमार, रोहताश, कपूर सिंह, सुरेश कुमार, रमेश पुत्र कृष्ण कुमार, कृष्ण चंद और विक्रम को पकड़ लिया। डिंग थाना इंचार्ज आईपीएस नरेंद्र बिजानिया का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हवाई फायरिंग करने दहशत फैलाने, हुड़दंग बाजी और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।