फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बाइक सवार युवक से बरामद हुई साढ़े चार हजार नशीली गोलियां

बाइक सवार युवक से बरामद हुई साढ़े चार हजार नशीली गोलियां

Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक से बरामद हुई साढ़े चार हजार नशीली गोलियां
बाइक सवार युवक से नशे की साढ़े चार हजार गोलियां बरामद
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने रानियां रोड के पास बाइक सवार एक युवक से 4600 नशे की गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी की पहचान पंकज निवासी साहूवाला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शहर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार की टीम वीरवार रात रानियां रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो एक डिब्बे में 4600 नशे की गोलियां बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम पंकज है और वह साहूवाला का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि आरोपी ने उक्त नशीली गोलियां सिरसा शहर में सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने बस अड्डा के पास एक युवक को 50 ग्राम हेरोइन सहित दबोचा। आरोपी की पहचान पीयूष कुमार निवासी चतरगढ़पट्टी के रूप में हुई है। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए की एक टीम एएएसआई सतनारायण के नेतृत्व में गश्त पर थी। बस अड्डा के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास 50 ग्राम हेरोइन मिली। पीयूष ने पुलिस को बताया कि वो ये हेरोइन दिल्ली से खरीदकर लाया था। दिल्ली से बस में सवार होकर वह सिरसा बस अड्डा पहुंचा। आरोपी पीयूष को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार का कहना है कि रिमांड में आरोपी से दिल्ली में रहने वाले सप्लायर का पता पूछा जाएगा और ये हेरोइन सिरसा में किसे सप्लाई करनी थी इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed