फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लिफ्ट से गिरकर दुकान पर काम करने वाले युवक की मौत

लिफ्ट से गिरकर दुकान पर काम करने वाले युवक की मौत

Fri, 24 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट से गिरकर दुकान पर काम करने वाले युवक की मौत
लिफ्ट से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

सिरसा। शहर के सरकुलर रोड पर प्लाइवुड की दुकान में काम करने वाले एक युवक की लिफ्ट से गिरने पर हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शहर के रानियां गेट निवासी करीब 23 वर्षीय मदन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, जोकि सरकुलर रोड पर स्थित प्लाइवुड की दुकान में काम करता था। वीरवार की सुबह वह दुकान पर लगी लिफ्ट पर किसी काम से चढ़ा था। इसी दौरान अचानक वह लिफ्ट के ऊपर जाने पर नीचे आ गिरा। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। पहले शहर के निजी अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान बाद दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed