फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   भाई कन्हैया आश्रम से दो लड़के दीवार फांदकर फरार

भाई कन्हैया आश्रम से दो लड़के दीवार फांदकर फरार

Sat, 29 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
भाई कन्हैया आश्रम से दो लड़के दीवार फांदकर फरार
सिरसा। हिसार रोड स्थित गांव मोरीवाला के निकट स्थित भाई कन्हैया आश्रम से दो मंदबुद्धि लड़के आश्रम की दीवार फांदकर फरार हो गए। रात्रि को ही आश्रम के संचालक को इस बारे में पता चल गया था, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित किया गया। इसके बाद डिंग थाना पुलिस ने मौके पर जाकर पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में जांच की, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

आश्रम के संचालक गुरविंद्र सिंह के मुताबिक रात्रि करीब 11 बजे आश्रम में बने कमरे से दो लड़के सोनू व राहुल आश्रम के पीछे की ओर बनी दीवार को फांदकर फरार हो गए। कुछ देर बाद उन्हें इस बारे पता चला, जिसके बाद पहले अपने स्तर पर दोनों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इस बारे सूचित किया गया। सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और लड़कों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी इस संबंधी सूचित कर दिया है, ताकि दोनों लड़कों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed