फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ऑनलाइन मोबाइल बेचने के नाम पर 21500 रुपये की चपत लगाई

ऑनलाइन मोबाइल बेचने के नाम पर 21500 रुपये की चपत लगाई

Thu, 27 Jun 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन मोबाइल बेचने के नाम पर 21500 रुपये की चपत लगाई
सिरसा। एयरफोर्स सिरसा स्टेशन में कार्यरत एक कर्मचारी को ऑनलाइन मोबाइल खरीदना उस समय महंगा पड़ गया, जब मोबाइल बेचने वाले व्यक्ति ने उसे मोबाइल के नाम पर 21500 रुपये की चपत लगा दी। जब कर्मचारी को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो गत दिवस उसने पुलिस को इस संबंधी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कर्मचारी कुलदीप ने बताया कि उसने 16 जून को एक ऑनलाइन वेबसाइट पर एक रेडमी कंपनी का मोबाइल देखा। उसने नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया तो व्यक्ति ने उसकी कीमत 21500 रुपये बताई। मोबाइल पसंद आने पर उसने पेटीएम से पेमेंट कर दी। दो-तीन दिनों तक वह उक्त नंबरों पर संपर्क करता रहा, जिस पर व्यक्ति उसे टरकाता रहा। गत दिवस से उसका नंबर भी बंद आ रहा है, जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। जिस पर उसने तुरंत पुलिस को इस संबंधी सूचित किया। जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed