{"_id":"5d13dc798ebc3e3cbf2e8026","slug":"15615826953-sirsa-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ ने पंचायती भूमि से छुड़वाया कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीडीपीओ ने पंचायती भूमि से छुड़वाया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडागुढ़ां। गांव बप्पां में बीडीपीओ ने पंचायती भूमि से पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा छुड़वाया। इस दौरान गांव में होने व झगड़े की आशंका के चलते बडागुढ़ां पुलिस के अलावा के अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया था।
बताया गया है कि 300 गज का एक पंचायती प्लॉट गांव बप्पां मेें नागोकी रोड़ पर पड़ता है। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने पिछले 10 वर्षों से कब्जा किया हुआ था। पंचायत द्वारा कब्जाधारियों को कई बार नोटिस भी भेजे गए थे। जिसके बाद पंचायत ने कब्जा छुड़वाने के लिए प्रस्ताव पारित कर बीडीपीओ को भेजा था। कब्जाधारियों ने उक्त जगह पर दीवार खींचकर उसमें बनछटियां, तूड़ी व सब्जियां लगा रखी थी। बुधवार को बीडीपीओ वेदपाल सिंह पुलिस बल व जेसीबी मशीन के साथ कब्जा कार्रवाई के लिए पहुंचे। बीडीपीओ द्वारा जगह को समतल करवाते हुए वहां पर चारदीवारी करवाई गई। इस दौरान कब्जाधारी पक्ष की ओर से महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया गया। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीडीपीओ वेदपाल सिंह ने बताया कि इस भूमि पर 10 वर्षों से गांव के ही 3 लोगों ने कब्जा किया हुआ था।