फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गौरवपट पर अनुसूचित जाति का नाम लिखने पर शरारती तत्वों ने पोत दी कालिख्र

गौरवपट पर अनुसूचित जाति का नाम लिखने पर शरारती तत्वों ने पोत दी कालिख्र

Sat, 22 Jun 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
गौरवपट पर अनुसूचित जाति का नाम लिखने पर शरारती तत्वों ने पोत दी  कालिख्र
ऐलनाबाद । गांव मेहनाखेड़ा के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले करीब 20 परिवारों ने गांव के ही कुछ शरारती तत्वों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में गांव मैहना खेड़ा में बने गौरव पट्ट पर कालिख पोतने व बाद में उसे तोड़ने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय थाना में पहुंचे करीब 50 लोगों ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि गांव में लगे गौरव पट्ट पर ठाकर गरवा राम का नाम अंकित किया हुआ था। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे गांव के सामान्य वर्ग के लोगों ने कुछ शरारती तत्वों के साथ मिलकर उक्त गौरव पट्ट पर लिखे नाम पर कालिख पोत दी। जिसके बाद उनकी बिरादरी के मौजूदा पंचायत के दो मेंबर रतिराम तथा डॉ. कर्ण सिंह ने गांव की शांति व भाईचारे के लिए उस कालिख को साफ कर दिया। उसके कुछ समय बाद उन शरारती लोगों ने कुछ दबंग लोगों के साथ मिलकर उस गौरव पट्ट को तोड़ कर फेंक दिया। इतना ही नहीं उन लोगों ने वहां मौजूद बिरादरी के कुछ लोगों को जाति सूचक गालियां भी निकाली। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि गांव का माहौल बिगाड़ने वाले, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले, जातिसूचक गालियां निकालने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर प्रशासन ने ऐसा ना किया तो वे लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पर रमेश, सुल्तान, सतबीर, सुरेंद्र, भूपेंद्र, रोहताश, विक्रम, बलबीर, बंटी, सुुधीर तथा गांव के अन्य लोग वहां पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed