फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   महिलाएं बोलीं-एस साहब ! बच्चे किताबें बेचकर कर रहे नशा

महिलाएं बोलीं-एस साहब ! बच्चे किताबें बेचकर कर रहे नशा

Sat, 22 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं बोलीं-एस साहब ! बच्चे किताबें बेचकर कर रहे नशा
सिरसा। बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से परेशान जेजे कॉलोनी की करीब 12 महिलाएं शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह से मिलने पहुंची और उन्हें शिकायत दी। महिलाओं ने एसपी को बताया कि नशे के कारण उनके बच्चों का बुरा हाल है। उनके दस साल तक के बच्चे किताबें बेचकर चिट्टे का नशा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सभी महिलाओं को एसएचओ सुखबीर सिंह को मामले के बारे जानकारी देने के लिए सिटी थाना में भेज दिया। कॉलोनी कर सभी महिलाएं सिटी थाने में पहुंची और एसएचओ सुखबीर सिंह को मामले के बारे में जानकारी दी। इस पर उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच करेंगे। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपने बच्चों को लेकर आए। हम उनसे नशा बेचने वालों के बारे में जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जेजे कॉलोनी निवासी मोना कौर, पिंकी कौर, संगम, पारो, पिंदी, मितो, सुनीता सिटी थाने में पहुंची। महिला मोना कौर ने बताया कि उसका बच्चा नशे की गिरफ्त में होने के कारण सिविल अस्पताल सिरसा में भर्ती है। उन्हें सिविल अस्पताल सिरसा के डॉक्टरों ने बताया कि इसका यहां पर इलाज संभव नहीं है और वह उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर इसका इलाज करवाए। जेजे कॉलोनी निवासी पिंकी ने बताया कि उसका 11 साल का लड़के को आज नशे की इतनी लत लग चुकी है कि वह घर का सामान बेचने तक मजबूर है। जब उसे स्कूल में भेजा जाता है तो वह अपनी किताबें बेच कर नशा खरीद लेता है। घर पर आने के बाद अगर नशा ना मिले तो वह तोड़फोड़ करता है। कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि जब उन्होंने नशा बेचने वालों को रोकने की कोशिश तो उन्होंने बोला की जो करना है कर लो वह तो ऐसे ही यहां पर नशा बेचेंगे। कॉलोनी के महिलाओं ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी में भी की, लेकिन पुलिसकर्मी वहां पर गश्त लगाकर चले जाते हैं। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं मनमीत ने बताया कि उसका पति भी नशे की चपेट में आ चुका है। इसके कारण उसके घर में कोई काम करने वाला नहीं है। पति नशे में सारे पैसे उड़ा देता है। एसएचओ सुखबीर सिंह ने महिलाओं को कहा कि वे बच्चों से पूछ कर बताएं कि नशा कौन बेच रहा है। या फिर बच्चों को हमारे पास थाने में लेकर आए। ताकि हम बच्चों से नशा तस्करों की पहचान करवा सकें।
विज्ञापन

कॉट्स--
हमने महिलाओं को बताया कि वह अपने बच्चों से पूछ कर हमें बताएं की उनको नशा कौन दे रहा है। इस पर वह आगे की कार्रवाई करेंगे। जेजे कॉलोनी चौकी इंचार्ज भी नशे को लेकर निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। हमें जैसे ही कोई जानकारी मिलती है। पुलिस वहां पर पहुंच कर कार्रवाई करती है। अगर शहर में कहीं भी नशा तस्कर से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। पुलिस बिना नाम बताए उस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, एसएचओ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed