फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बीइओ कार्यलय मे भरा पानी, दस्तावेज हुए खराब

बीइओ कार्यलय मे भरा पानी, दस्तावेज हुए खराब

Wed, 19 Jun 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
बीइओ कार्यलय मे भरा पानी, दस्तावेज हुए खराब
सिरसा। मानसून आने से यहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी और बारिश का पानी इकट्ठा होने से परेशानी का कारण बन गया है। शनिवार को हुई तेज बारिश के चलते अनाज मंडी में स्थित बीईईओ कार्यालय मेें आधा फुट तक पानी में भर गया। जिसे वहां पर पड़े जरूरी दस्तावेज व दफ्तर में प्रयोग किया जाने वाला सम्मान बारिश के पानी से खराब हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब कर्मचारियों ने दफ्तर के दरवाजे खोले तो सभी कमरों में मिट्टी व गंदगी भरी पड़ी मिली। वहीं सीवरेज के ओवर फ्लो से पूरे कार्यालय में बदबू आने लगी। पानी निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण बारिश का पानी बीईईओ कार्यालय में बने रास्ते के चारों और जमा हो रहा है। बीईईओ कार्यालय के साथ ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला है। जिसमें भी जलभराव हुआ पड़ा है। बीईईओ कार्यालय के क्लर्क राजेश ने बताया कि करीब साढ़े सात लाख रुपये की लागत से बीईईओ कार्यालय में काम हुआ है। लेकिन बजट में कमी होने के कारण पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि शहर का निचला भाग होने से अनाज मंडी का सारा पानी इसी तरफ आता है। निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण पानी बीईईओ कार्यालय व स्कूल में जमा हो जाता है। साथ ही सफाई को लेकर कोई विशेष सुविधा नहीं है। बीईईओ कार्यालय व स्कूल की चारदीवारी के बाहर कूड़े के ढेर लगते हैं। इस बारे में प्रशासन को कई बार सूचित कर दिया है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन


बजट अधिक न होने के कारण इमारत का काम पूरा नहीं हो पाया। जिसके चलते निकासी का कोई विशेष प्रबंध नहीं है। प्रशासन को समय समय पर हर समस्या से अवगत करवाया जा रहा है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीआर कामरा, बीईईओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed