{"_id":"5cfff1fcbdec220752497b57","slug":"156027749115-sirsa-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीपी किट सप्लाई करती आशा वर्कर और फर्जी डॉक्टर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एमटीपी किट सप्लाई करती आशा वर्कर और फर्जी डॉक्टर काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खैरपुर में आशा वर्कर को एमटीपी किट के साथ रंगे हाथों पकड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने एसपीओ को ग्राहक बनाकर आशा वर्कर मंजू के पास भेजा। मंजू के किट उपलब्ध करवाते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया। साथ ही मंजू को किट सप्लाई करने वाले फर्जी डाक्टर गुलाब सिंह को पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एमटीपी एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंजू खैरपुर की झंडी वाली गली की रहने वाली है और गुलाब सिंह रंगडी खेड़ा का रहने वाला है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विरेश भूषण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आशा वर्कर मंजू एमटीपी किट की सप्लाई करती है। उन्हें पकड़ने के लिए विभाग ने पांच सदस्यों की टीम गठित की। टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बुधराम, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रजनीश धालीवाल, कांस्टेबल सुनील, एसपीओ रमेश कुमार तथा एसपीओ परनीता को शामिल किया गया। टीम ने एसपीओ परनीता को एमटीपी किट की ग्राहक बनाकर भेजा। परनीता ने फोन कर आशा वर्कर मंजू से संपर्क करके जानकारी मांगी कि उसे किट चाहिए और वह कहां पर आए। इस पर मंजू ने परनीता को नवज्योति हाई स्कूल गली झंडी वाली खैरपुर में बुला लिया। परनीता वहां पर पहुंच गई। मंजू ने किसी व्यक्ति को फोन कर बताया कि वह किट लेकर आ जाए। इस पर एक व्यक्ति एक किट लेकर वहां पर पहुंच गया और मंजू को किट देकर 2 हजार रुपये ले गया। मंजू ने वह किट लेकर परनीता को दे दी। किट मिलते के साथ ही परनीता ने अपनी टीम को इशारा किया और मंजू को मौके पर ही दबोच लिया।
किरोड़ीवाला क्लीनिक में दबोचा व्यक्ति को
मंजू को किट देकर जाने वाले व्यक्ति का पीछा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम पुरानी पुलिस चौकी खैरपुर के पास किरोड़ीवाला क्लीनिक पर पहुंच गई। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंजू को किट देने वाले फर्जी डाक्टर गुलाब सिंह निवासी रंगड़ी खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला के पति ने बताया कि वह दो साल से आशा वर्कर का काम कर रही है। हमारा क्लीनिक संचालक से कोई निजी संबंध नहीं है। हमें इस मामले का पता नहीं था।
विज्ञापन
दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अभी डॉ. बुधराम ने एफआईआर दर्ज करवाई है। हमने पुलिस को इस मामले की जांच के लिए लिखा है, ताकि यह पता चल सके कि पहले भी कितनों को एमटीपी किट सप्लाई की है।
- विरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन सिरसा।