फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   प्रेम प्रसंग में दो समुदायों के परिवारों में मारपीट

प्रेम प्रसंग में दो समुदायों के परिवारों में मारपीट

Tue, 11 Jun 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में दो समुदायों के परिवारों में मारपीट
सिरसा। शहर में एक मोहल्ले में प्रेम प्रसंग के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने लड़की पक्ष के सदस्यों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष के लड़के के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि मामले को संवेदनशील मानते हुए शहर पुलिस ने रविवार रात को मोहल्ले में पीसीआर तैनात कर दी। दोनों पक्षों के बीच दोबारा मारपीट न हो, इसलिए सोमवार को भी पुलिस कर्मचारी मोहल्ले में तैनात रहे। वहीं सिविल अस्पताल में घायल दोनों पक्षों के बीच दोबारा झड़प न हो जाए, इसलिए भी दो पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शहर के एक मोहल्ले में दो अलग अलग वर्गों के लड़का व लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों एक ही गली के रहने वाले हैं। प्रेम प्रसंग के चलते लड़के वाले सात जून को लड़की का रिश्ता मांगने उनके घर पर चले गए। इस बात को लेकर लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए। लड़की पक्ष के घर पर ही उनकी लड़के वालों के साथ कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में आठ जून को समझौता हो गया। आरोप है कि नौ जून को लड़के पक्ष की एक महिला बाजार गई तो लड़की पक्ष के लोगों ने बदतमीजी की। लेकिन दस जून को मोहता मार्केट में लड़के पक्ष की दुकान पर आकर लड़की पक्ष के परिवारिक सदस्यों ने लड़के के बड़े भाई की पिटाई कर दी। मोहता मार्केट में रविवार शाम को हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के लोग जुटने शुरू हो गए। स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोग रविवार शाम को थाने में पहुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दे दी। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों पर दुकान में आकर मारपीट करने की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने लड़की पक्ष के दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


युवती के दादा ने दी पोती के अपहरण की शिकायत
वहीं दूसरी ओर लडक़ी के दादा ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पोती से छेड़छाड़ और अपहरण की शिकायत थाने में दी है। दादा की शिकायत अनुसार सात जून की रात्रि को उनके घर में घुसकर उसकी पोती के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शहर पुलिस ने दादा की शिकायत पर लड़के के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह युवती को चाइल्ड वेलफेयर के सामने किया पेश
महिला थाना पुलिस ने सोमवार को युवती के दादा की शिकायत पर उसे नाबालिग मानते हुए चाइल्ड वेलफेयर कौंसिल के समक्ष पेश किया। चाइल्ड वेलफेयर कौंसिल की टीम ने युवती की काउंसिलिंग की। युवती ने अपनी उम्र 19 वर्ष बताई। इस पर महिला पुलिस ने उम्र के सबूत के तौर पर आधार कार्ड पेश किया। लेकिन चाइल्ड वेलफेयर कौंसिल ने आधार कार्ड पर अंकित युवती की उम्र पर आशंका जताई। चाइल्ड वेलफेयर कौंसिल ने पुलिस को युवती का स्कूल बर्थ सर्टिफिकेट लेकर आने के लिए कहा और कहा कि वे शाम पांच बजे तक कभी भी ले आ सकते हैं। हालांकि महिला पुलिस ने युवती की उम्र का सबूत सोमवार शाम पांच बजे तक सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश नहीं किया।

थाने में शाम को दोनों पक्षों में समझौता
दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए रविवार शाम को थाने में शहर के मौजिज लोगों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों ने केस वापस लेने पर सहमति जताई। कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया गया है।



मामले में पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। युवती की उम्र तीन सर्टिफिकेट पर अलग अलग थी। इसलिए अभी उम्र को लेकर जांच की जा रही है।
अरुणा, एसएचओ, महिला थाना सिरसा।

दोनों पक्षों का शाम को समझौता हुआ है। दोनों पक्ष ही मंगलवार को शपथ पत्र पर समझौता लिखकर देंगे।
- सुखबीर सिंह, एसएचओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed