{"_id":"5cfd69abbdec220771037305","slug":"156011152311-sirsa-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और साले पर परेशान करने का आरोप, फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी और साले पर परेशान करने का आरोप, फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। मंडी कालांवाली में एक व्यक्ति ने शनिवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर तथ्य जुटाए। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता रूप चंद ने बताया कि उसके लड़के हरविंद्र पाल की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद हरविंद्र पाल के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। उसने बताया कि उसकी पुत्रवधू बेबी व उसका भाई देशराज पिछले काफी समय से हरविंद्र पाल को प्रताड़ित करते आ रहे थे। कई बार उनकी ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गर्मियों की छुट्टियों के चलते हरविंद्र की पत्नी व बच्चे मायके गए हुए थे। शनिवारको वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने मानसिक परेशानी के चलते पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और पूछताछ के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी व साले के खिलाफ उसे परेशान करने के आरोप लगाकर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर तथ्य जुटाए गए हैं। जल्द दोनों की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाएगी।