{"_id":"5cfac794bdec2207226ec189","slug":"15599389581-sirsa-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बी और सी ब्लॉक के लोगों ने नप को कूड़ा देने से किया मना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शहर के बी और सी ब्लॉक के लोगों ने नप को कूड़ा देने से किया मना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। घर-घर कूड़ा उठाने की योजना को लेकर कुछ प्राइवेट रेहड़ी चालकों ने अफवाह फैलाकर पलीता लगाने की कोशिश की है। लोगों को गलत जानकारी दी गई कि नगर परिषद कूड़ा के नाम पर 200 रुपए वसूलेगा। आम लोगों में फैली इस भ्रांति को दूर करने के लिए अब नगर परिषद शनिवार से लोगों को जागरूक करेगी। इसके लिए सक्षम युवाओं का चयन किया गया है।
जानकारी के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के चलते नगर परिषद ने शहर से 100 प्रतिशत कूड़ा घर-घर से उठाने की शुरूआत की है। लेकिन अपना रोजगार जाता देखकर कुछ प्राइवेट रेहड़ी चालकों ने बी और सी ब्लॉक के लोगों से कहा कि नगर परिषद मुफ्त में कूड़ा नहीं उठाएगी, बल्कि 200 रुपये प्रति माह वसूले जाएंगे। ऐसे में लोगों ने नप के ठेकेदार के वाहन में कूड़ा डालना बंद कर दिया। अब नगर परिषद इन दोनों ब्लॉक में जागरूकता लाने के लिए सक्षम युवाओं को प्रचार प्रसार के लिए भेजेगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले शहर से कूड़ा उठाने वालों ने नप द्वारा घरों से कूड़ा कलेक्शन करने के फैसले के विरोध में डीसी को ज्ञापन सौंपा था।
चार जून तक डाला कूड़ा, पांच को डालने से किया मना
नप ने ठेकेदार की आठ टाटा एस गाड़ियों के माध्यम से शहर के कई वार्डों में घर से कूड़ा उठाने का अभियान शुरू किया है। नगर परिषद ने ठेकेदार के माध्यम से दो जून को बी और सी ब्लॉक में घर घर से कूड़ा उठाना शुरू किया था। पहले इन ब्लॉक से प्राइवेट रेहडी चालक अपने स्तर पर कूड़ा उठाकर लेकर जाते थे और इसके बदले में 50 रुपये महीना लेते थे। लेकिन नगर परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर में टाटा एस गाड़ियों से घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया। बी और सी ब्लॉक के लोगों ने पहले तो चार जून तक कूड़ा नप को दिया। पांच जून को नगर परिषद के ठेकेदार के कर्मचारी टाटा एस गाड़ी से घरों से कूड़ा उठाने के लिए गए तो किसी ने भी कूड़ा नहीं डाला। ड्राइवर दीपू ने लोगों से इसका कारण पूछा तो जीआरजी स्कूल वाली गली में लोगों ने बताया कि उन्हें रेहड़ी वाले कर्मचारी ने कहा कि नगर परिषद मुफ्त में कूड़ा नहीं उठा रही। बल्कि इसके बदले में 200 रुपये चार्ज वसूलेगी। यह बिल प्रापर्टी टैक्स, बिजली के बिल और पानी के बिलों में जुड़कर आएगा। ड्राइवर दीपू ने कई लोगों को बताया कि रेहड़ी वाले कर्मचारी दुष्प्रचार कर रहे हैं। नप मुफ्त में कूड़ा उठाएगी। लेकिन लोगों ने कूड़ा नहीं दिया। ड्राइवर ने इस बात की सूचना अपने सुपरवाइजर जतिन के माध्यम से सेनेटरी विभाग को दी। इन दोनों ब्लॉक में शुक्रवार को भी दो से तीन ही लोगों ने नप की टाटा एस गाड़ी में कूड़ा डाला। ब्लॉक बी और ब्लॉक सी में करीब एक हजार से ज्यादा घर है।
विज्ञापन
सक्षम युवाओं को भेजेगी घर-घर
नगर परिषद में शुक्रवार को करीब 15 युवाओं ने अपनी हाजिरी लगाई। रोजगार कार्यालय से नगर परिषद ने करीब 100 युवा मांगे थे। करीब उन्हें 80 युवा मिले। इन युवाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाया जाएगा। सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई ने शुक्रवार को युवाओं की बैठक लेते हुए उन्हें बताया कि शहर में स्वच्छता के लिए उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि कूड़ा मुफ्त में उठाया जा रहा है। इसलिए शनिवार से विभिन्न वार्डों में लोगों को जागरूक करेंगे। युवाओं को बरनाला रोड पर दुकानदारों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्जन
स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे सक्षम युवा
नगर परिषद घरों से कूड़ा उठाने के लिए करीब 100 रेहड़ियां खरीदेगी। इसके लिए सोमवार को टेंडर भी लगाया जाएगा। नगर परिषद ने 2013 में 200 रेहड़ियां खरीदी थी। 6 साल बाद अब 100 रेहड़ी नई खरीदी जा रहीं है। सक्षम युवाओं को लोगों को जागरूक करने के काम में लगाया गया है। ब्लॉक बी और सी में रेहड़ी चालकों ने यह अफवाह फैला दी कि नप कूड़ा उठाने की एवज में 200 रुपये वसूलेगी। सक्षम युवाओं को इन ब्लॉक में लोगों को जागरूक करने की ड्यूटी लगाई गई है। सभी वार्डों में जाकर लोगों को नप की टाटा एस गाड़ी में कूड़ा डालने के लिए प्रेरित करेंगे।
- देवेंद्र बिश्नोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद सिरसा।