{"_id":"5ceecdebbdec2207292570ae","slug":"155915420216-sirsa-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत उखाड़कर दुकान में चोरी, एएसआई बोला- मत करवाओ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छत उखाड़कर दुकान में चोरी, एएसआई बोला- मत करवाओ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड़ी। रोड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में करियाणा की एक दुकान में चोरी हो गई। चोरी की शिकायत करने पर रोड़ी थाना से एक एएसआई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा। मौका मुआयना करने के बाद एएसआई ने दुकानदार को मुकदमा दर्ज न करवाने की सलाह दे डाली। दुकानदार ने बताया कि उसके पास चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसमें चोर साफ नजर आ रहा है। इस पर एएसआई ने कहा कि भविष्य में अगर कभी चोर पकड़े जाते हैं तो उसके सामान की रिकवरी करवा दी जाएगी। ये आरोप दुकानदार ने लगाए हैं। दुकानदार को तो इससे नाराजगी है ही, साथ ही पुलिस का भी लापरवाहीपूर्ण रवैया सामने आया है।
बता दें कि गांव निवासी करणप्रीत सिंह ने गांव में ही करियाणा की दुकान की हुई है। उसने बताया कि मंगलवार देर शाम को वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह जब दुकान पर आया तो छत का एक हिस्सा उखड़ा हुआ था तथा सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले से नकदी भी गायब थी। करणप्रीत सिंह ने बताया कि चोर गल्ले से करीब 1500 रुपये की नकदी, सरसों का तेल, घी व बादाम चोरी कर ले गए। ये चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
शिकायत करने पर मौके पर पहुंची पुलिस
करणप्रीत सिंह के अनुसार जब उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी तो एक एएसआई जांच के लिए दुकान पर पहुंचा। अनी जांच करने के बाद एएसआई ने करणप्रीत सिंह से एफआईआर दर्ज नहीं कराने के लिए कहा। करणप्रीत सिंह ने कहा कि उसके पास चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी है। उसमें चोर साफ दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर उसकी पहचान आसानी से हो सकती है। मगर एएसआई ने यह कहकर करणप्रीत को टरका दिया कि अगर कोई चोर कभी पकड़ा जाएगा तो उसके सामान की रिकवरी भी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
आज मैं थाने में नहीं था, इसलिए मुझे घटना की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत लेकर आया तो तो मामले की जांच की जाएगी। जो भी उचित कार्रवाई बनती है वह की जाएगी। मामले की जांच करेंगे।
- जयभगवान, थाना प्रभारी, रोड़ी।