{"_id":"5ce440fabdec22075c1172ea","slug":"15584627668-sirsa-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, दोनों आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, दोनों आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने बीती 15 मई की रात्रि को गांव चौबुर्जा निवासी वकील की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दाताराम निवासी गांव चौबुर्जा व सुभाष निवासी धिंगतानियां के रूप में हुई है। नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए जाएंगे।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीती 16 मई को चोपटा थाना पुलिस को गांव बकरियांवाली क्षेत्र में शेरावाली माइनर से एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी पहचान वकील निवासी चौबुर्जा के रूप में हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के भाई प्रहलाद सिंह निवासी चौबुर्जा की शिकायत पर हत्या का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि चौबुर्जा निवासी वकील को जमाल क्षेत्र में ले जाकर उसका गला दबा दिया व सिर में ईंटों से मारकर उसकी हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए शेरावाली माइनर में फेंक दिया। आरोपी दाताराम का वकील के घर आना जाना था और दाताराम की बुरी नीयत को लेकर वकील ने कई बार ऐतराज जताया था। इसी रंजिश को लेकर दाताराम व सुभाष ने वकील की हत्या कर दी।