{"_id":"5c993786bdec2213f67838e8","slug":"151553545094-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट की वजह से बूट हाऊस में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट की वजह से बूट हाऊस में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से बूट दुकान में लगी आग
सिरसा। रोडी बाजार स्थित एक जूतों की दुकान में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों काफी के बाद आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखे जूते -फर्नीचर व अन्य सामान जल कर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक रोडी बाजार स्थित राजू बूट हाऊस का संचालक राजू दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लग गई। हालांकि दुकान मालिक व अन्य दुकानदारों ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन वे आग को बुझाने में कामयाब नहीं हो पाए। दुकानदारों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार राजू का कहना है कि आग लग जाने के कारण उसको लाखों का नुकसान हुआ है।