{"_id":"5c7d5fb0bdec2213ef2d0def","slug":"151551720368-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्र के मिलने के बाद थाने में आरोपी और परिजनों के बीच हुई गहमागहमी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्र के मिलने के बाद थाने में आरोपी और परिजनों के बीच हुई गहमागहमी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बडागुढ़ा। गांव भंगू के सरकारी स्कूल से लापता हुआ नाबालिग छात्र तीन दिन बाद डबवाली से बरामद हो गया। डबवाली पुलिस की सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर नाबालिग छात्र को अपने साथ ले आई। वहीं इस मामले को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के काफी लोग थाने में पहुंचे। दोनों पक्षों में थाने में काफी गहमागहमी हुई। ढाई घंटे के तक एक पक्ष ने ड्रामा रचने व दूसरे पक्ष ने अपहरण की साजिश रचने का आरोप एक दूसरे पर लगाए। पुलिस ने नाबालिग को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष उसके ब्यान दर्ज किए हैं। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।
भंगू निवासी 14 वर्षीय प्रदीप बीती एक मार्च को स्कूल से आधी छुट्टी के दौरान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसका अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित तीनों लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। उनका इस मामले में कोई रोल नहीं है। वे हर के लिए तैयार हैं। रविवार को डबवाली शहर थाना पुलिस ने बडागुढ़ा पुलिस को उनके पास एक नाबालिग के होने की सूचना दी। जिसके बाद बडागुढ़ा पुलिस नाबालिग को डबवाली से बडागुढ़ा ले आई।
तीन दिन बंधक बनाकर रखा : नाबालिग छात्र
नाबालिग छात्र ने पुलिस को बताया कि एक मार्च को आधी छुट्टी के दौरान स्कूल के नजदीक गाड़ी सवार तीन नकाबपोश लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। जिसके बाद उक्त लोगों ने उसे तीन दिनों तक एक बंद कमरे में बंधक बनाकर रखा। नाबालिग छात्र के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने उसे रविवार को देर सांय डबवाली के निकट छोड़ दिया। जहां से वह पैदल चलकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और पंप कर्मियों को घटना की जानकारी दी तो वे उसे शहर थाना ले गए। जहां से बडागुढ़ा पुलिस उसे अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच हुई गहमागहमी
नाबालिग छात्र के बरामद होने की सूचना पाकर सोमवार सुबह युवक के परिजन पक्ष व आरोपी पक्ष के लोग थाने मेें पहुंच गए। नाबालिग छात्र के पिता गुरलाभ सिंह व चाचा कुलविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही तीन लोगों ने प्रदीप का अपहरण किया था। उन्होंने कुछ दिन पूर्व धमकी भी दी थी। वहीं आरोपी पक्ष से जसवीर सिंह ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि ये पूरा मामला झूठा एवं योजनाबद्ध है। वे हर जांच के लिए तैयार है। मामले मेें जो भी पक्ष झूठा पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की सुनने के बाद सिरसा में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष नाबालिग के ब्यान दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया हुआ है। परिजनों के जताए संदेह के बाद हमनें तीनों आरोपियों से पूछताछ की थी। लेकिन उनमें अभी तक कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है। इसके अलावा भी हमने कई लोगों ने पूछताछ की है। जिसमें अभी तक अपहरण जैसी कोई बात सामने तो नहीं आई। लेकिन हम फिर भी मामले की पूर्ण जांच में लगे हुए हैं। नाबालिग के सीडबल्यूसी के समक्ष ब्यान दर्ज किए गए हैं।
- ईश्वर सिंह, थाना प्रभारी, बडागुढ़ा।