{"_id":"5b2015334f1c1b634d8b62b6","slug":"151528829235-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोया हुआ था परिवार, चोर पर्स चुराकर हुआ फुर्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोया हुआ था परिवार, चोर पर्स चुराकर हुआ फुर्र
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड स्थित एक घर में चोर ने सेंध लगाकर पर्स चुरा लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक कृष्ण कुमार का कहना है कि गत दिवस वह परिवार सहित अपने घर में सोया हुआ था। सुबह उठा तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखा पर्स गायब मिला जिसमें 7500 रुपये व जरूरी कागजात थे। जांच अधिकारी महेंद्र कुमार का कहना है कि कृष्ण की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।