{"_id":"5a808c234f1c1bd34b8b817c","slug":"151518373923-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)।
नगर में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुए सड़क हादसे में एक ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें घायलावस्था में स्थानीय सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने ढाई वर्षीय बालक को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अरूण कुमार पुत्र नत्थू राम के तौर पर हुई है।
हादसे की जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय नत्थू राम पुत्र बारू राम निवासी वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर अपने पुत्र अरूण को साथ लेकर बाइक पर सवार होकर चर्च में प्रार्थना करने जा रहे थे कि बठिंडा चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता नत्थू राम घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पिता पुत्र को घायलावस्था में डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने बालक अरूण को मृत घोषित कर दिया। मामले में जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ओम पर प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि जोगिंद्र सिंह पुत्र कटार सिंह के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 304-ए के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।