{"_id":"596bb4404f1c1b362c8b4800","slug":"151500230720-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन सप्लायर नाइजीरियन युवक दिल्ली से काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन सप्लायर नाइजीरियन युवक दिल्ली से काबू
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन सप्लायर नाइजीरियन युवक दिल्ली से काबू
सिरसा। पुलिस ने हेरोइन सप्लायर नाइजीरिया निवासी ओजामा को दिल्ली से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
13 जुलाई को सिरसा के रानियां रोड स्थित गली जंडीवाली से सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने एक युवक को 22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने स्मैक सहित पकड़े आरोपी युवक से पूछताछ कर सप्लायर नाइजीरियन को दिल्ली से काबू किया और दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा। सब्जी मंडी पुलिस चौकी प्रभारी और जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को गश्त के दौरान एक युवक को 22 ग्राम स्मैक सहित पकड़ा था। पकड़े गए युवक से पूछताछ कर सप्लायर भी काबू किया गया है। फिलहाल इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।