{"_id":"5c9be486bdec2213ef2d25aa","slug":"141553720454-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने रोडवेज कर्मशाला के गेट के बाहर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसों की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने रोडवेज कर्मशाला के गेट के बाहर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ियाखेड़ा में छात्रों ने 40 मिनट तक रोकी तीन बसें
सिरसा। गुड़ियाखेड़ा गांव में विद्यार्थियों ने बुधवार को एक के बाद एक, रोडवेज की तीन बसों रोक लिया। चालकों और परिचालकों ने इस बात की सूचना रोडवेज विभाग को दी। छात्रों ने 40 मिनट गांव में ही बसों को रोके रखा। सिरसा से एक बस में सवार होकर रोडवेज कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी गुड़ियाखेडा पहुंचे। हंगामा करने वाले छात्रों को उस में बैठा लिया गया। रोडवेज कर्मचारियों ने छात्रों के बस पास ले लिए। मामले की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य डिपो पर पहुंचे। इसके बाद छात्रों ने रोडवेज के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बसों की डिमांड व पुलिस जवान द्वारा छात्र के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
रोडवेज बस सुबह 9 बजे गांव जमाल से सवारियां लेकर सिरसा के लिए निकली। जब बस गांव गुड़िया खेड़ा पहुंची तो अड्डे पर खड़े विद्यार्थी बस में चढ़ने लगे। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण बस चालक-परिचालक ने विद्यार्थियों से कहा कि बस ओवर लोड हो गई है। छात्रों ने बस को रोक लिया। इसके बाद चालक, परिचालक ने फोन करके दूसरी बस भेजने की बात कही, क्योंकि विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है। इसी बीच रोडवेज की दो अन्य बसें भी गुडियाखेडा पहुंची तो उन दोनों बसों को भी विद्यार्थियों ने घेर लिया। रोडवेज कर्मचारियों ने विद्यार्थियों की इस हरकत की सूचना जीएम को दी। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी सिरसा से एक बस लेकर गुडिया खेड़ा पहुंचे। इस रोडवेज बस में बसें रोकने वाले सभी विद्यार्थियों को चढ़ा लिया गया। इसके बाद करीब 7 विद्यार्थियों के बस पास रोडवेज कर्मचारियों ने ले लिए। मामला दर्ज होने की से घबराए छात्रों ने इस बात की सूचना गांव गुडिया खेड़ा के सरपंच भरत सिंह को दी। कर्मचारी बस को लेकर कर्मशाला में पहुंचे।
कर्मशाला के गेट पर एकत्रित होकर किया प्रदर्शन
12 बजे विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले गुस्साए विद्यार्थी कर्मशाला के गेट पर एकत्रित हुए और बसों की डिमांड को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला तूल पकड़ता देख रोडवेज कर्मचारियों ने इसी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जवान प्रदर्शनकारी को समझाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच एक विद्यार्थी मोबाइल से विडियो बनाने लगा तो पुलिस जवान ने उस छात्र से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद विद्यार्थी बिफर गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामले की सूचना रोडवेज महाप्रबंधक को दी गई। रोडवेज महाप्रबंधक के निर्देशानुसार ड्यूटी इंस्पेक्टर बृजलाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि डिपो महाप्रबंधक को उनकी परेशानी से अगवत करवाया जाएगा और बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। गुस्साए विद्यार्थियों ने ड्यूटी इंस्पेक्टर से छात्र के साथ गलत बर्ताव करने वाले पुलिस जवान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग की। इसके बाद गुडियाखेडा के सरपंच भरत सिंह व ब्लॉक समिति सदस्य जगदीप गोदारा रोडवेज डिपो में पहुंचे और उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से मिल कर मामले का समाधान करवाया।
विज्ञापन
पैदल पहुंचे उपायुक्त कार्यालय
कर्मशाला से बाहर आने के बाद करीब 12 बजे नाराज विद्यार्थी बस स्टैंड से पैदल लघु सचिवालय पहुंचे। ताकि उपायुक्त से मिलकर बसों की समस्या और पुलिस जवान के दुर्व्यवहार के खिलाफ लिखित में शिकायत दी जा सकें। उपायुक्त के व्यस्त होने के कारण विद्यार्थी तहसीलदार से मिले। विद्यार्थियों ने तहसीलदार को बताया कि गांव में रोडवेज बसें समय सारिणी अनुसार नहीं आती। जिससे कि उन्हें स्कूल और कॉलेज पहुंचने में देरी होती है। बसों की डिमांड को लेकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
वर्जन
बसों की डिमांड को लेकर गुड़ियाखेडा के पास विद्यार्थियों ने रोडवेज की तीन बसों को रोक लिया था। जीएम के आदेशानुसार एक पुलिस जवान को लेकर रोडवेज कर्मचारी बस लेकर गुड़ियाखेड़ा पहुंचे और बस रोकने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ बस में लेकर कर्मशाला पहुंचे। 7 विद्यार्थियों के बस पास ले लिए गए है। गांव गुड़िया खेड़ा के सरपंच और ब्लॉक मैंबर जगदीप गोदारा कर्मशाला पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यार्थी ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे इसके बाद विद्यार्थियों को छोड़ दिया गया।
बृजलाल, ड्यूटी इंस्पेक्टर, सिरसा डिपो।