{"_id":"5b5100144f1c1b4a748b5efb","slug":"141532035092-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम से लाखों का सामान चोरी, शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम से लाखों का सामान चोरी, शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोरूम से लाखों का सामान चोरी, शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर
डिंग। डिंग मंडी में स्थित विश्वकर्मा फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। चोरों ने न केवल छोटे माल पर हाथ साफ किया बल्कि वाशिंग मशीन-फ्रिज जैसे भारी सामान पर भी चुराया। शोरूम संचालक असबीर गोदारा निवासी बोदीवाली ने बताया कि उन्हें चोरी सूचना वीरवार सुबह मिली। शोरूम में काम करने वाला कारीगर सुबह सात बजे दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। असवीर गोदारा का कहना है कि उनका शोरूम दो मंजिला है। चोर बुधवार देर रात शटर का ताला तोड़कर शोरूम में घुसे। चोर शोरूम से चार इंवेटर, एक डबल बैड, छह गद्दे, आठ एलसीडी, एक फ्रिज, दो वॉशिंग मशीन, एक सिलाई मशीन व गल्ले में रखी आठ हजार रुपये की नगदी चुराकर ले गए हैं। शोरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, लेकिन चोर सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी चुराकर ले गए। शोरूम मालिक असबीर गोदारा का कहना है कि चोरीशुदा सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये है। थाना प्रभारी कंवर सिंह का कहना है कि पुलिस ने असबीर गोदारा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।