फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अफीम तस्कर को तीन साल कैद

अफीम तस्कर को तीन साल कैद

Fri, 09 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अफीम तस्कर को तीन साल कैद
अफीम तस्कर को तीन साल कैद
विज्ञापन

सिरसा। अफीम तस्करी के एक मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने तस्कर को दोषी करार देकर तीन साल कैद व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दो महीने अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले के अनुसार शहर थाना सिरसा पुलिस 28 नवंबर 2014 को आईटीआई रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्कूटी सवार युवक को रुकवाकर स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी में से एक किलो ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में स्कूटी चालक की पहचान गांव मल्लेका निवासी गुरजंट सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गुरजंट सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनिमय के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। वीरवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगभूषण गुप्ता ने इस मामले का निपटारा करते हुए गुरजंट सिंह को तीन साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed