फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ खाल का निर्माण, 2 पक्षों में चल रहा था खाल को लेकर विवाद

डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ खाल का निर्माण, 2 पक्षों में चल रहा था खाल को लेकर विवाद

Thu, 07 Mar 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ खाल का निर्माण, 2 पक्षों में चल रहा था खाल को लेकर विवाद
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ खाल का निर्माण
विज्ञापन

रोड़ी। गांव रोहण में 2 पक्षों के मध्य खाल को लेकर चल रहे विवाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में खाल का कार्य पूर्ण करवाया गया। निर्माण के दौरान दोनों पक्षों के मध्य कहासुनी भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाया कि अगर किसी पक्ष ने आदेशों की अवेहलना कर कार्य में बाधा डाली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रोहण निवासी मक्खन सिंह ने नहरी एवं सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को शिकायत दी हुई थी कि बडागुढ़ा रजवाह केे मोघा 32660 लेफ्ट से जाने वाले कच्चे खाल से उसकी भूमि सिंचित होती है। शिकायत में आरोप है कि इस खाल की जगह में मिट्ठू सिंह ने गेंहू बोकर उसे बाधित कर रखा है। जिसके चलते उसके खेतों में सिंचाई नहीं हो रही। शिकायत के बाद अधीक्षक अभियंता ने आरोपों को सही मानते हुए फैसला मक्खन सिंह के हक में दे दिया। इस मामले में बुधवार को बीडीपीओ औमप्रकाश को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जिसके बाद रोड़ी पुलिस व संबंधित विभाग के एसडीओ संदीप शर्मा, जिलेदार कंवर सिंह, पटवारी सुखराज सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस व अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 2 एकड़ खाल का निर्माण कार्य जैसे ही शुरू हुआ उसी समय दोनों पक्षों में तकरार पैदा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि अगर विभागीय आदेशों की अवेहलना कर झगड़ा किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। समझाने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। जब तक खाल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तब तक पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मक्खन सिंह की शिकायत पर अधीक्षक अभियंता ने खाल को बहाल करने के आदेश दिए थे। ये कच्चा खाल पिछले करीब 20 वर्षों से यहां पर चल रहा था। लेकिन पिछले करीब 3 वर्षों से एक व्यक्ति ने इसे बाधित कर रखा था। आदेशों के बाद ये कार्रवाई हुई है। खाल को पुन: बहाल का कार्य पूर्ण करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--संदीप शर्मा, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed