फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विदेश भेजने के नाम पर दस लाख की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर दस लाख की ठगी

Mon, 04 Feb 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर दस लाख की ठगी
विदेश भेजने के नाम पर दस लाख की ठगे
विज्ञापन

सिरसा। कनाडा में नौकरी करने की चाहत में एक व्यक्ति लाखों की ठगी का शिकार हो गया। विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों ने उससे दस लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बाजेका रोड स्थित ढाणी नामधारी निवासी अशोक कुमार खेतीबाड़ी करता है। अशोक कुमार का कंगनपुर रोड निवासी गुनवीर, परमजीत सिंह व परविंद्र कौर के घर अच्छा आना जाना था। अशोक का कहना है कि एक दिन तीनों उसके घर आए और कहने लगे की वे उसे कनाडा भेजे देंगे और वहां अच्छी सैलरी वाली नौकरी भी दिलवा देंगे। तीनों ने अशोक से विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे, लेकिन डील 15 लाख रुपये में तय हो गई। डील के मुताबिक दस लाख रुपये पहले देने होंगे और पांच लाख वीजा लगने के बाद। 27 सितंबर 2017 को अशोक कुमार ने गुनवीर, परमजीत सिंह व परविंद्र कौर को दस लाख रुपये दे दिए। तीनों ने अशोक से कहा कि तीन महीने में वीजा लगाकर उसे कनाडा भेज दिया जाएगा। तीन माह बीत जाने के बाद वीजा नहीं लगा तो अशोक ने तीनों से इसका कारण पूछा तो वे टालमटोल करने लगे। जिसके बाद अशोक को उनपर शक हो गया, उसने आरोपियों से दस लाख रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अशोक को धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत दी तो उसे किसी झूठे केस में फंसा देंगे। धमकी से अशोक डर गया और उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी। शनिवार को परिजन उसे लेकर सदर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी का कहना है कि आरोपी गुनवीर, परमजीत सिंह व परविंद्र कौर के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर दस लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed