फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लिंग जांच करवाने की एवज में पैसे लेने वाला एजेंट दबोचा

लिंग जांच करवाने की एवज में पैसे लेने वाला एजेंट दबोचा

Fri, 20 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
लिंग जांच करवाने की एवज में पैसे लेने वाला एजेंट दबोचा
लिंग जांच करवाने की एवज में पैसे ऐंठने वाला युवक दबोचा
विज्ञापन

सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच की एवज में पैसे ऐंठने वाले एक युवक को काबू किया है। युवक की जेब से टीम ने पांच हजार की नगदी भी बरामद की है। वहीं दो अन्य युवकों को भी शक के आधार पर टीम सदस्यों ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव पनिहारी निवासी विनोद कुमार पुत्र प्रभुराम के रूप में हुई है। हालांकि युवक ने टीम सदस्यों के हाथों से छुड़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद टीम सदस्य युवक को डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पूछताछ के लिए ले गए। टीम द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से आसपास के अस्पताल संचालकों में भी हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सिविल सर्जन डा. गोबिंद गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन डा. बुधराम व डा. अवतार सिंह शामिल थे।
जानकारी के अनुसार पनिहारी निवासी विनोद कुमार डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कुछ समय पूर्व कार्य करता था। इसके बाद विनोद एक डायगनोस्टिक सेंटर पर काम करने लगा। यहां भी कुछ समय काम करने के बाद उसने सेंटर से काम छोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुधवार को भी सूचना मिली थी कि पनिहारी निवासी एक युवक लिंग जांच की एवज में लोगों से पैसे ऐंठता है। टीम सदस्यों ने बुधवार को भी युवक का करीब 6 घंटे तक पीछा किया। लेकिन युवक हाथ नहीं आया। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर युवक से संपर्क साधा। युवक गर्भवती महिला को लेकर डबवाली रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गया। महिला से लिंग जांच के लिए 40 हजार में सौदा तय हुआ। 5 हजार रुपये महिला ने युवक को कैश दे दिए और 35 हजार बाद में देने को कहा। यहां से अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद वह गाड़ी में महिला को लेकर चवा गया। डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के आगे युवक ने गाड़ी रुकवाई और स्वयं अस्पताल में चला गया। करीब 15 मिनट बाद युवक अस्पताल से निकला और गाड़ी में सवार महिला व उसके परिजनों को बताया कि उसकी डॉक्टर से बात हो गई और महिला के पेट में जो बच्चा है वह लड़का है। तभी युवक का पीछा कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को काबू कर लिया। युवक के साथ दो अन्य युवक भी थे। हालांकि युवकों ने भागने की कोशिश की। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम की गाड़ियों के चालकों ने तीनों युवकों को काबू कर लिया। टीम सदस्य तीनों को पकड़कर पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने पनिहारी निवासी विनोद कुमार के खिलाफ पीएनडीटी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। वहीं टीम सदस्य हिरासत में लिए गए दो अन्य युवकों से भी पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भी युवक कर चुका है काम:
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हिरासत में लिया गया पनिहारी निवासी युवक सरकुलर रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भी काम कर चुका है। यहां पर जनवरी माह में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर दो एजेंटों को हिरासत में लिया था। हालांकि ये मामला संदिग्ध होने के कारण कई दिनों तक समाचार पत्रों की सुर्खियां बना। टीम सदस्यों ने संदेह के आधार पर सेंटर की मशीन सील कर दी। कुछ समय बाद विभाग की ओर से सेंटर संचालक को क्लीन चिट दे दी गई। विभाग के इस फैसले के खिलाफ कुछ सेंटर संचालकों ने नाराजगी भी जताई थी। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। तत्पश्चात परिवर्तन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दाखिल की। जोकि अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
-लिंग जांच की एवज में पैसे ऐंठने वाले युवक का कल से स्वास्थ्य विभाग की टीम पीछा कर रही थी। वीरवार की दोपहर को युवक टीम के हत्थे चढ़ गया। दो अन्य युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. गोबिंद गुप्ता, सिविल सर्जन सिविल अस्पताल, सिरसा।
फोटो: 12,13
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed