फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रंगदारी देने से मना किया तो दुकानदार को मारा चाकू

रंगदारी देने से मना किया तो दुकानदार को मारा चाकू

Wed, 24 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी देने से मना किया तो दुकानदार को मारा चाकू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

(सिरसा)डबवाली।
रेलवे स्टेशन के समीप स्थित महर्षि वाल्मीकि चौक के सामने सोमवार देर रात को रंगदारी देने से मना करने पर एक युवक ने चाकू मारकर दुकानदार को घायल कर दिया और गल्ले में रखे 60 हजार रुपये लूटकर ले गया। इस घटना के रोष स्वरूप मंगलवार को आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन की लचर कार्य प्रणाली के खिलाफ रोष जताया और वहीं से नारेबाजी करते हुए शहर थाना पहुंचे। शहर थाना प्रांगण में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गुंडा तत्वों और नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने थाना शहर प्रभारी हवा सिंह को बताया कि सोमवार रात को महर्षि वाल्मीकि चौक के समीप स्थित एक दुकान पर आकाश उर्फ चंचल करीब रात साढ़े आठ बजे आया आया और चाकू के बल पर हफ्ता वसूली की मांग करने लगा। जब दुकान मालिक प्रेम कुमार ने पैसे नहीं देने की बात कही तो उक्त युवक ने उसके सीने में चाकू से वार कर दिया और गल्ले में रखी करीब 60 हजार रुपये की नकदी निकालकर वहां से फरार हो गया। प्रेम कुमार की चीखें सुनकर उनका बेटा आशीष बाहर आया और अपने पिता को घायलावस्था में डबवाली के सामान्य अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया। एकत्रित दुकानदारों ने थाना प्रभारी को बताया कि उक्त युवक इससे पूर्व भी कई दुकानदारों को हफ्ता वसूली कर उन्हें तंग और परेशान करता रहता है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी हवा सिंह ने सभी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के बाद न्यू बस स्टैंड रोड पर स्थाई पुलिस कर्मचारी को तैनात कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के साथ डॉ. भारत भूषण छाबड़ा, प्रेम कुमार कनवाड़िया, राकेश वाल्मीकि, सीता राम, रिशि कुमार, मौसम छाबड़ा, पप्पू, भूपेंद्र आदि दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। इससे पूर्व उपस्थित दुकानदारों को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद विनोद बांसल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लचर कार्य प्रणाली के चलते शहर में झपटमारी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिससे शहर के व्यापारी वर्ग और आमजन में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि शहर में गुंडागर्दी का बोलबाला है, जो बिना किसी भय के व्यापारियों से लूटपाट, झपटमारी जैसी वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि न्यू बस स्टैंड रोड पर असामाजिक तत्वों द्वारा धड़ल्ले से नशे का कारोबार किया जा रहा है, लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। शहर थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 392 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed