{"_id":"5c7d5dc4bdec2214031bac50","slug":"121551719876-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश संदेश एक दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश संदेश एक दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सिरसा पुलिस ने कर्ण चावला की फॉरच्यूनर लूटने के मामले में बदमाश संदेश को सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने बदमाश संदेश को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बीते दिन संदेश की निशानदेही पर संगरियां में उसके निवास स्थान से एक पिस्टल की मैगजीन और 6 कारतूस बरामद किए है।वहीं पुलिस ने भागे हुए बदमाश लखविंद्र की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी।
बता दें कि शुक्रवार रात को जेजेपी के जिलाध्यक्ष अमीर चावला का पुत्र कर्ण चावला निवासी राम कॉलोनी बरनाला रोड फॉरच्यूनर गाड़ी से अपने दोस्त के साथ घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान बाबा भूमणशाह चौक पर पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पास एक बीट गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी और तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर फॉरच्यूनर गाड़ी लूटकर मौके से भाग गए। बदमाशों की डबवाली क्षेत्र में चौटाला पुलिस चौकी द्वारा लगाए गए नाके पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें कि बदमाश जगसीर के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। दूसरा बदमाश लखविंद्र भाग गया। जबकि संदेश को पुलिस ने ओढ़ा में ही पकड़ लिया था।