{"_id":"5c3bab84bdec22732e1ef7db","slug":"121547414404-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता कृष्ण का शव गोताखोरों ने शेरावाली माइनर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से लापता कृष्ण का शव गोताखोरों ने शेरावाली माइनर से निकाला
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरावाली माइनर से मिला दो दिन से लापता कृष्ण का शव
विज्ञापन
रानियां। गांव नानकपुर का कृष्ण कुमार का शव रविवार को ओटू वियर से निकलने वाली शेरावाली माइनर में मिला है। करीब 35 वर्षीय कृष्ण कुमार पिछले दो दिनों से घर से लापता था। जानकारी के अनुसार पारिवारिक कारणों से वह 11 जनवरी को घर से बिना बताए मोटरसाइकिल लेकर कहीं चला गया। परिजनों ने रिश्तेदारों के पास भी उसकी खोजबीन की। लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। जिसके पश्चात उसके परिजनों ने थाना सदर सिरसा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रविवार को पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि ओटू वियर से निकलने वाली शेरावाली फलडी नहर में एक मोटरसाइकिल गिरी हुई। इसके बाद पुलिस ने नहर बंद करवाकर उसकी खोजबीन शुरू की। पुलिस ने नहर से मोटरसाइकिल निकाला तो परिजनों ने पहचान लिया। सुबह दस बजे से ही पुलिस ने घग्गर नदी के आसपास रहने वाले कुछ गोताखोरों को बुलाया। पहले नहर के मुख्य द्वार के पास कृष्ण की तलाश की गई। दोपहर नहर के मुख्य द्वार से करीब आधा किलोमीटर दूर तक जब गोताखोरों ने उसका शव ढूंढ लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।