{"_id":"5b68a5914f1c1b8d3e8b5848","slug":"121533584785-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक के प्रभाव में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीटनाशक के प्रभाव में आने से व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीटनाशक के प्रभाव में आने से व्यक्ति की मौत
ओढां। खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा युवक अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि युवक की मौत कीटनाशक दवा के प्रभाव में आने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मामला क्षेत्र के गांव पंजुआना से जुड़ा है। गांव निवासी 33 वर्षीय भीमसिंह पुत्र महेंद्र सिंह जो कि खेतीबाड़ी का काम करता था। रविवार की सायं वह खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। तेज हवा चलने के कारण वह कीटनाशक दवा के प्रभाव में आ गया। थोड़ी देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया। आसपास के किसानों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने बेहोशी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।