{"_id":"595be2434f1c1bf9138b47a6","slug":"121499193923-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मोबाइल छीनने के मामले में दोनों युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से मोबाइल छीनने के मामले में दोनों युवक गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से मोबाइल छीनने के मामले में दोनाें युवक गिरफ्तार
हजारों रुपये की जुआ राशि के साथ छह काबू
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शहर डबवाली थाना पुलिस ने बीती तीन जुलाई को आदर्श नगर मंडी डबवाली निवासी एक महिला से दो मोबाइल फोन छीनने के मामले में घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, सीआईए सिरसा पुलिस ने सूचना के आधार पर रानियां रोड क्षेत्र से सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते छह लोगों को 26500 रुपये की जुआ राशि और ताश के साथ काबू किया।
मोबाइल फोन छीनने के मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह और जगमीत सिंह निवासीगण गांव बांडी थाना संगत पंजाब के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनाें आरोपियों की निशानदेही पर छीने गए दोनों मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में आदर्श नगर निवासी महिला गीता देवी पत्नी तरुण कुमार की शिकायत पर शहर डबवाली थाना में भादंसं की धारा 379ए/34 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
एक अन्य मामले में सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर रानियां रोड क्षेत्र से सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते छह लोगों को 26500 रुपये की जुआ राशि व ताश के साथ काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि निवासी बेगू रोड, गुरचरण निवासी गली मोचियावाली, छिंदा सिंह, धर्मपाल सिंह, पम्मा व रविंद्र निवासीगण रानियां चुंगी क्षेत्र सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने जुआ राशि व ताश को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया है।