{"_id":"5c7abd8cbdec224e0121ebe1","slug":"11551547788-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडागुढ़ा। गांव बडागुढ़ा में घर की छत पर चढ़ी महिला हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस गई। महिला को सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव साहुवाला-प्रथम निवासी एक दंपति पिछले कुछ समय से गांव बड़ागुढ़ा में रह रहा है। शनिवार को महिला राज कौर किसी कार्यवश घर की छत पर चढ़ी थी। इसी दौरान बारिश के चलते छत के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलसी महिला को सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैै। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि हाई वोल्टेज की तारें उनके घरों की छत के ऊपर से गुजरती है जिससे हर समय अनहोनी का डर बना रहता है। वहीं इस घटना के बाद पंजुआना के एसडीओ संजय श्योराण ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसा में एक महिला झुलसी है। एसडीओ के मुताबिक ये लाइन घर के ऊपर से नहीं थी बल्कि पास से गुजर रही थी। एसडीओ ने बताया कि जो लाइन घरों के ज्यादा निकट या ऊपर से गुजर रही है तो उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।