फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिस ने आरोपी के फोन पर आई कॉल के आधार पर कोरियर सेंटर से बरामद किए दो बॉक्स

पुलिस ने आरोपी के फोन पर आई कॉल के आधार पर कोरियर सेंटर से बरामद किए दो बॉक्स

Sun, 05 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के फोन पर आई कॉल के आधार पर कोरियर सेंटर से बरामद किए दो बॉक्स

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। एक अगस्त की रात्रि को रानियां रोड स्थित एक मकान में मिली प्रतिबंधित दवाओं के आरोपी शेखरचंद के फोन पर आई कॉल के आधार पर पुलिस ने कोरियर सेंटर से दो बॉक्स बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों बॉक्स को खोलकर देखा तो उसमें भैंसों को लगाए जाने वाले ऑक्सिटोसिन इंजेक्शन निकले। पुलिस ने तुरंत दोनों बॉक्स कब्जे में ले लिए हैं। जानकारी अनुसार 1 अगस्त की रात्रि को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रानियां रोड पर स्थित एक मकान से भारी मात्रा में नशीली दवाएं व एमटीपी किट बरामद की थी। पुलिस ने इस दौरान मकान के मालिक शेखरचंद को हिरासत में लिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया हुआ था। आरोपी का फोन पुलिस के कब्जे में था। शुक्रवार को आरोपी के फोन पर एक कॉल आई। फोन कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपका कोरियर आ गया है। पुलिस कॉल को सुनकर तुरंत कोरियर सेंटर पर पहुंची और कोरियर बाबत पूछताछ की। पुलिस ने कोरियर से आए दोनों बॉक्स को कब्जे में लेकर खोला तो उसमें भैंसों को लगाए जाने वाले ऑक्सिटोसिन इंजेक्शन निकले। पुलिस दोनों बॉक्स को अपने साथ ले आई। पुलिस आरोपी से जुड़ेे नेटवर्क के बारे में बारीकी से जांच कर रही है। ताकि नशे के इस गिरोह का भंडाफोड़ किया जा सके।


एक अगस्त को रानियां रोड पर एक मकान से नशीली दवाइयां मिली थी। जिसके आरोप में शेखरचंद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है। आरोपी का फोन पुलिस कस्टडी में है। फोन पर आई कॉल के आधार पर शुक्रवार को कोरियर सेंटर ऑक्सिटोसिन इंजेक्शन के दो बॉक्स बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी के फोन पर आने वाली हर कॉल पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

-दीपक गांधी, सब्जी मंडी चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed