{"_id":"5b5a2d794f1c1b4e748b73bd","slug":"11532636537-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर चस्पा करने के बाद भी आरोपी की नहीं हो सकी पहचान तो पुलिस ने शहर में करवाई मुनादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टर चस्पा करने के बाद भी आरोपी की नहीं हो सकी पहचान तो पुलिस ने शहर में करवाई मुनादी
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर चस्पाने के बाद भी आरोपी की नहीं हुई पहचान तो शहर में कराई मुनादी
सिरसा। दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी युवक का पता पुलिस तीन दिन बाद भी नहीं लगा सकी। पुलिस की टीमें शहर की गलियों व मोहल्लों में जाकर आरोपी की पहचान करने में जुटी हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के पोस्टर शहर की सड़कों पर चस्पा कर आम जनता से सहयोग मांगा था। वीरवार को पुलिस ने शहर में आरोपी युवक के संबंध में मुनादी करवाई।
डीएसपी रविंद्र सिंवर का कहना है कि आरोपी के बड़े फ्लैक्स शहर के मुख्य मार्गों पर लगाए जाएंगे ताकि जल्द से जल्द आरोपी की पहचान हो सके। मुनादी के जरिए जनता को सचेत रहने को भी कहा जा रहा है। गौरतलब है कि 25 जुलाई को कंगनपुर रोड क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची को एक युवक उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक की फोटो कैद हो गई। इस घटना से एक दिन पहले ऑटो मार्केट क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची को एक युवक उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दोनों घटनाओं को लेकर शहरवासियों में काफी रोष है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने आरोपी को जल्द गिरफ्त में लेने को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है। शुक्रवार तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस उसपर ईनाम घोषित करने पर विचार करेगी।