फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जुआ खेल रहे मजदूरों से पुलिस की हुई हाथापाई, वृद्ध पर हाथ उठाने से बच गया बवाल

जुआ खेल रहे मजदूरों से पुलिस की हुई हाथापाई, वृद्ध पर हाथ उठाने से बच गया बवाल

Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जुआ खेल रहे मजदूरों से पुलिस की हुई हाथापाई, वृद्ध पर हाथ उठाने से बच गया बवाल
डबवाली। अनाज मंडी में शनिवार दोपहर पुलिस कर्मियों व मजदूरों में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस कर्मियों और मजदूरों में हाथापाई हो गई। इसके बाद मजदूर पुलिस कर्मचारियों को पीटने व पीसीआर को आग लगाने के लिए आमादा हो गए, लेकिन आढ़तियों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि गोल बाजार पुलिस चौकी की एक पीसीआर अनाज मंडी में पहुंची। पीसीआर में एएसआई कुलदीप सिंह व चालक राज कुमार बैठे थे। मंडी पहुंचने पर उनकी ताश खेल रहे मजदूरों से बहस हो गई। इसके बाद हाथापाई में पुलिस कर्मी ने एक वृद्ध कृष्ण लाल पर हाथ उठा दिया। इससे मामला बिगड़ गया। इसके बाद अनाज मंडी में मजदूर एकत्रित हो गए और उन्होंने पीसीआर पर तैनात दोनों पुलिस कर्मियों को घेरने का प्रयास किया। वरिष्ठ भाजपा नेता व आढ़ती सतीश जग्गा व कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के सचिव गुरदीप कामरा ने सूझबूझ से मामले को जल्द ही निपटा दिया। सतीश जग्गा ने अपने कार्यालय में दोनों पक्षों को बुलाया और समझौता करवा दिया। मजदूरों के तेवर देखते हुए पुलिस कर्मियों ने माफी मांगकर अपना पिंड छुड़वाया।
विज्ञापन


हमें सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी में ताश पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद वह दबिश के लिए पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। ताश खेल रहे कुछ युवक तो भाग गए, लेकिन एक वृद्ध को उन्होंने पकड़ लिया। गलतफहमी में घटना घट गई। वृद्ध जुआ नहीं खेल रहा था बल्कि उनके समीप बैठा था। जब हमने उनकी तलाशी लेनी चाही तो मजदूर उनसे गाली-गलौच करने लगे और इसी अफरा-तफरी में उसको धक्का लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई कुलदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed