फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पति-पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में एक नामजद, तीन पर केस दर्ज

पति-पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में एक नामजद, तीन पर केस दर्ज

Fri, 06 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में एक नामजद, तीन पर केस  दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
पति-पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में पुलिस ने दारा नामक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। मंगलवार को कार सवार लोग दंपति को अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर छोड़कर भाग गए थे। अभी तक दोनों नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

कैथल में कई साल से किराये पर रह रहे थे दोनों, मूल रूप से हैं पंजाब के
पुलिस के अनुसार पति-पत्नी की पहचान कैथल निवासी अमनदीप सिंह और कुलजीत कौर के रूप में हुई है। मूल रूप से दोनों पंजाब के गांव झंडाकलां के रहने वाले हैं। वर्ष 2014 में दोनों ने परिजनों की रजामंदी के बिना लवमैरिज की थी। इसके बाद वे कैथल में उधम सिंह कॉलोनी में सुरजीत सिंह के मकान में किराये पर रहने लगे। दोनों का एक बच्चा है। जब से दोनों ने शादी की है, तभी से परिवार वालों से उनकी अनबन चल रही है। सिरसा के गांव वेदवाला निवासी दारा ने शादी के बाद पारिवारिक कलह दूर करने को लेकर दोनों पति-पत्नी को डबवाली बुलाया था। दोनों बस अड्डे पर उतरे तो वहां एक कार में दारा अपने दो साथियों के साथ बैठा था। पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नी को कार में बैठाकर संगरिया रोड पर ले गया। वहां जहरीली वस्तु घोलकर दोनों को पिला दी। मामले की जांच कर रहे एसआई राम सिंह ने बताया कि दोनों में जहरीला पदार्थ मिले होने की पुष्टि हुई है। जहर देने के आरोप में दारा सिंह व अन्य पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed