फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   चंडीगढ़ की युवती को रास नहीं आई ससुराल

चंडीगढ़ की युवती को रास नहीं आई ससुराल

Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ की युवती को रास नहीं आई ससुराल
एक दिन पहले हुई शादी, युवती को रास नहीं आई ससुराल
विज्ञापन

14 को हुई शादी, 15 को मांगा तलाक, सामान लेकर चली गई मायके
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
डबवाली शहर में जहां एक नवविवाहित दुल्हन ने दूल्हे का घर पसंद न आने पर शादी मानने से ही इंकार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद दुल्हन लिखित रूप से अपना बयान देते हुए परिजनों के साथ वापस अपने घर चली गई।
शनिवार देर सायं को जहां एक तरफ शादी की खुशी में रिश्तेदार, दूल्हा और उसके दोस्त रिशेप्शन की पार्टी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बीच पार्टी छोड़कर दुल्हन ने शादी को मानने से इंकार कर दिया। ये मामला है डबवाली का जहां शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे वालों के होश उड़ गए जब दुल्हन ने दूल्हा का घर पसंद नहीं आने के चलते डबवाली में रहने से मना कर दिया। दूल्हा के परिवार वालों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दुल्हन शादी मानने से इंकार करती रही। दुल्हन के तेवर से परेशान होकर लड़के वालों ने पुलिस को घर पर बुलाया। करीब दो घंटों के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन ने दूल्हे के साथ नहीं रहने को लेकर लिखित में अपना बयान दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन को उसके रिश्तेदारों के साथ रवाना कर दिया गया। दुल्हन ने यह भी लिखकर दिया कि जब भी लड़के वाले तलाक देने को कहेंगे वह तलाक दे देगी।
विज्ञापन

डबवाली के रहने वाले युवक हरदीप सिंह का उसके एक रिश्तेदार ने चंडीगढ़ में रहने वाली ज्योति नाम की लड़की के साथ रिश्ता करवाया था। रिश्ता करीब एक माह पहले हुआ था। जिसके बाद लड़का और लड़की की मुलाकात भी हुई और कई दफा बातचीत हुई। शुक्रवार को पंजाब के राजपुरा के एक गुरुद्वारा में आनंद-कारज के साथ विवाह की रस्म अदा की गई। इसके बाद दुल्हन डबवाली में दूल्हे के घर पर आ गई। शनिवार दिन में शादी की पार्टी का डबवाली के ही एक निजी पैलेस में आयोजन हुआ। शादी की पार्टी के दौरान ही दुल्हन का मूड बदल गया। इसके बाद उसने इस शादी को मानने से इंकार करते हुए दूल्हे के साथ रहने से इंकार कर दिया। लड़के वालों के मुताबिक उन्होंने जब दुल्हन से बात की तो उसने बताया कि उसे लड़के वालों का घर पसंद नहीं है। हालांकि दुल्हन ने पुलिस की मौजूदगी में दिए अपने बयानों में कहा है कि वह इस शादी से खुश नहीं है। हालांकि उसने खुश न होने के पीछे का कोई कारण अपने बयान में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed