{"_id":"5bff004fbdec2241ae4f5586","slug":"111543438415-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा-पोस्त की तस्करी में तस्कर व सप्लायर सहित 2 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोडा-पोस्त की तस्करी में तस्कर व सप्लायर सहित 2 काबू
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा-पोस्त की तस्करी के आरोप में दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। ओढां पुलिस ने एक व्यक्ति को डोडा-पोस्त की तस्करी मामले में काबू किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सप्लायर के बारे में भी जानकारी लेकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 16 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त व सप्लायर से 24 हजार रुपये बरामद कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एएसआई कमला देवी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गांव रोहिड़ांवाली नियमित गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने पन्नीवाला मोटा की तरफ से थैला उठाए आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की तो व्यक्ति थैला फेंककर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी तस्कर की पहचान खट्टू राम निवासी लक्खूवाली (राजस्थान) हाल निवासी रोहिड़ांवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने उक्त नशीला पदार्थ साहुवाला प्रथम निवासी मुकंद सिंह से 24 हजार रुपये में लेकर आना कबूल किया। पुलिस ने सप्लायर मुकंद सिंह को उसके घर से धर-दबोचा। आरोपी सप्लायर से पुलिस ने खट्टू राम द्वारा दी गई नकदी बरामद की है। एएसआई कमला देवी ने बताया कि दोनों आरोपियों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।