फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लुदेसर के किसान की संदिग्ध मौत, हत्या का केस दर्ज

लुदेसर के किसान की संदिग्ध मौत, हत्या का केस दर्ज

Sat, 17 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
लुदेसर के किसान की संदिग्ध मौत, हत्या का केस दर्ज
लुदेसर के किसान की संदिग्ध मौत, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

चौपटा। खंड के गांव लुदेसर के एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक का शव नहर किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए खेत के पड़ोसियों पर हत्या करके शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची व सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। मौके के निरीक्षण उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक गांव लुदेसर निवासी 42 वर्षीय महेंद्र पुत्र मनीराम बीती रात खेत में पानी लगाने के लिए गया था। सुबह घर वापिस नहीं पहुंचा तो परिजन पहले खेत में गए व बाद में उसे ढूंढते हुए नहर तक गए तो मोगे के नजदीक एक पेड़ पर महेंद्र का शव लटका हुआ देखा। परिजनों ने शव को नीचे उतारा व घटना की सूचना चौपटा पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात के समय मृतक का झगड़ा सिंचाई के पानी को लेकर खेत के पड़ोसी दीपक उर्फ दीपा व कृष्ण के साथ हुआ था। उस वक्त उन्हें पड़ोस के लोगों ने अलग-अलग कर दिया। मृतक के पुत्र के मुताबिक इसी रंजिश के चलते उनके पिता की हत्या की गई है और बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस के मुताबिक दूसरे पक्ष की तरफ से रात को करीब 3 बजे कुछ लोग चौपटा थाने में पहुंचे थे और खुद पर कस्सी से हमले की बात कही थी। पुलिस ने उनको अस्पताल में जाने की सलाह देकर भेज दिया।
विज्ञापन

कोट्स:
मृतक के पुत्र जयवीर की शिकायत पर दीपक व कृष्ण पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।
-महान सिंह, जांच अधिकारी, चोपटा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed