{"_id":"5b51001a4f1c1bc57a8b5586","slug":"111532035098-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों पर अपरण का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लोगों पर अपरण का केस दर्ज
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पांच लोगों पर अपहरण का केस दर्ज
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने डी ब्लॉक निवासी सुखदेव पुत्र रामनारायण की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण व छीनाझपटी का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रीत नगर निवासी बंटी, नोहरिया बाजार निवासी गोपाल मित्तल, प्रशांत शर्मा, राकेश व सबदील संधु ने 31 मार्च 2018 को दिल्ली पुल के पास पिस्तोल की नोक पर उसका अपहरण किया और उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में शिकायतकर्ता सुखदेव से बात करने के लिए उसके मोबाइल फोन पर कई कॉल की गई, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। जांच अधिकारी राज महेंद्र का कहना है कि जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी।