फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी

Wed, 18 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
गांव नेजाडेला कलां में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर आरोपी पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

सिकंदरपुर निवासी वीरपाल कौर की शादी एक फरवरी 2017 को नेजाडेला कलां निवासी काला सिंह के साथ हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ससुराल वाले वीरपाल कौर को दहेज के लिए परेशान करने लगे। गत दिवस ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर वीरपाल कौर ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वीरपाल कौर के पिता फौजा सिंह ने पुलिस बयान दिया कि उसकी बेटी की मौत के जिम्मेदार पति काला सिंह व सास छन्नो बाई है। मंगलवार सुबह शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि फौजा सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed