{"_id":"5c76f324bdec2217f5589162","slug":"101551299364-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये की जुआ राशि के साथ आठ जुआरी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये की जुआ राशि के साथ आठ जुआरी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ जुआरी काबू, दो लाख रुपये बरामद
सिरसा। जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव रामपुरा बगड़ीया क्षेत्र से 2 लाख 3 हजार 800 रुपये की जुआ राशि बरामद कर आठ व्यक्तियों को काबू किया है।
सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान अमित कुमार उर्फ धौलिया , विनोद कुमार निवासियान रामपुरा बगड़ीया, ईश्वर निवासी ढाणी चौपटा रोड़ भटटू कलां,अरविंद निवासी रामसरा रोड़ ढाणी भटटूकंला जिला फतेहाबाद, राकेश कुमार निवासी जसानिया, कृष्ण कुमार निवासी ताजिया खेड़ा, छोटूराम उर्फ संदीप निवासी पिलीमंदोरी व संदीप कुमार निवासी ढाबी कंला जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना नाथूसरी चौपटा में अभियोग दर्ज कर लिया है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चैकिंग के दौरान चौपाटा थाना के गांव रामपुरा बागड़ीया क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर इकट्ठा होकर ताश के साथ जुआ खेल रहे है। उन्होंने बताया कि इस सूचना को पाकर पुलिस ने मौका पर दबिश देकर जुआ खेल रहे सभी लोगों को जुआ राशि व ताश के पत्तों के साथ काबू कर लिया।