फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मृतक युवक से बरामद हुआ सुसाइड नोट, चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

मृतक युवक से बरामद हुआ सुसाइड नोट, चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
मृतक युवक से बरामद हुआ सुसाइड नोट, चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन

रानियां। बीते दिन झोंपडा में युवक नरेश ढाका के शव के साथ बरामद सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

गौरतलब है कि रानियां के जीवननगर रोड पर दुकान करने वाले लापता युवक नरेश ढाका का शव वीरवार को झोपड़ा गांव के पास मिला था। शव के साथ सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि युवक के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। चार दिन के पश्चात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के साथ सुसाईड नोट भी बरामद किया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेजा गया था। मामला कुछ दिन पहले हुए झगड़े का बताया जा रहा है। युवक का रविवार को आस पड़ोस के युवकों के साथ लड़की को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवक नरेश ढाका उसके बाद से ही लापता हो गया। युवक के परिजनों ने लापता होने की शिकायत थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कार्यवाही करते हुए सुसाइड नोट में लिखे नाम अमर, हरमन, मनिंद्र, भूपिंद्रर सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed