{"_id":"5b71d23842c7923042303c33","slug":"101534186040-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहरी पानी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नहरी पानी चोरी करने के आरोप मेें मामला दर्ज
ओढां। ओढां पुलिस ने नहरी एवं सिंचाई विभाग के एसडीओ की शिकायत पर जंडवाला जटान निवासी व्यक्ति के खिलाफ पानी चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ ओढां कमल सोलंकी ने बताया कि उन्हें उनके कर्मचारी ने सूचना दी कि कालूआना माइनर पर 22 नंबर बुर्जी के पास जंडवाला जटान निवासी एक व्यक्ति अवैध रूप से पाईप लगाकर पानी चोरी कर रहा है। एसडीओ ने जब मौके पर जाकर देखा तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जंडवाला जटान निवासी बलवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि इससे पहले भी जंडवाला के लोगों ने एसडीओ को बंदूक दिखाकर धमकी दी थी।