{"_id":"5a09edbc4f1c1b60678bafe8","slug":"101510600124-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ग्राम हेरोइन सहित एक युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह ग्राम हेरोइन सहित एक युवक काबू
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह ग्राम हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार
सिरसा। सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जेजे कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उनके पास से छह ग्राम हेरोइन बरामद की है, जबकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी जितेंद्र व दूसरे युवक की पहचान सोनू निवासी बी-ब्लॉक के रूप में हुई है। सीआईए टीम को रविवार की शाम को गुप्त सूचना मिली थी की दो युवक हेरोइन लेकर आ रहे हैं। सूचना के तुरंत बाद पुलिस की टीम ने जेजे कॉलोनी क्षेत्र में दस्तक दी और दोनों में से एक युवक जितेंद्र को काबू कर लिया, जबकि सोनू पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से पुलिस को छह ग्राम हेरोइन मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस युवक से तस्कर के बारे में पूछताछ करेगी, ताकि असली आरोपी को पकड़ा जाए।